फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Resham wrestler defeated Mohit and won wrestling worth 21 thousand

Mahendragarh-Narnaul News: मोहित को हरा रेशम पहलवान ने जीती 21 हजार की कुश्ती

Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Resham wrestler defeated Mohit and won wrestling worth 21 thousand
फोटो नंबर- 13गांव कुंजपुरा में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान विजेता पहलवान को सम्मानित करते आ - फोटो : सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ आरोपी।
मंडी अटेली। ग्राम पंचायत कुंजपुरा व बाबा भैया सेवा समिति की ओर से रविवार को बाबा भैया के मेले का आयोजन किया गया। मेले में बाबा का भंडारे का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मेले में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिला पार्षद प्रतिनिधि शमशेर सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेला कमेटी प्रधान व गांव के सरपंच सहित मेला कमेटी सदस्यों ने सम्मानित किया। मेले में दिल्ली अखाड़े के बागौत निवासी रेशम पहलवान ने 21 हजार रुपये की कुश्ती मोहित छितरौली को हराकर जीती।
विज्ञापन

वहीं 11 हजार रुपये की कुश्ती जतिन मोकलवास ने नारनौल के अंकुश को हरा कर जीती। मेले में वॉलीबॉल के मैच में प्रथम राता की टीम रही। इसे 21 हजार व द्वितीय सचिन कप्तान के नेतृत्व वाली बहल की टीम रही जिसे 11 हजार रुपये नकद का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी में जयपुर की टीम प्रथम और अलवर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इन्हें क्रमश: 21 व 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में एनआईएस कोच रामअवतार यादव व कबड्डी के रेफरी कर्मबीर पहलवान का काफी योगदान रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सरपंच नरेंद्र ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ-साथ भाई-चारे की भावन भी विकसित होती है। उन्होंने खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रिटायर्ड ईटीओं राजबीर सिंह, एडवोकेट ब्रह्मप्रकाश, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, शिवचरण मास्टर, वजन सिंह, थावर सिंह, नवीन, रामौतार मास्टर व बलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed