फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Resham Baghot won the wrestling match worth 51 thousand, the match ended in a draw for one lakh

Mahendragarh-Narnaul News: 51 हजार की कुश्ती रेशम बाघोत ने जीती, एक लाख की बराबरी पर छूटी

Wed, 19 Mar 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Resham Baghot won the wrestling match worth 51 thousand, the match ended in a draw for one lakh
फोटो नंबर-16गांव धाकोड़ा में आयोजित   दंगल में कुश्ती करते पहलवान। संवाद
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव धाकोड़ा में बाबा गोवर्धन महाराज की याद में मेले व कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर परिवार की सुख-समृद्वि की कामना की।
विज्ञापन

वहीं मेले के साथ कुश्ती का भी आयोजन किया गया। इसमें 21 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की कुश्ती करवाई गई। 21 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की करीब 45 कुश्तियां करवाई गईं। इसमें 51 हजार की कुश्ती में रेशम बाघोत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को हराकर जीती। वहीं 81 हजार की कुश्ती सन्नी ने जीती।
विज्ञापन

आखिरी 1 लाख का कामड़ा रमेश लाठवास, महेश बाघोत व रोहताश लागपुर व सुमित दिल्ली के बीच हुआ। काफी देर तक चारों पहलवानों ने अपने दांवपेच से एक दूसरे को हराने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी पहलवान ने हार नहीं मानी। इसके बाद चारों पहलवानों को 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद निर्णायक कमेटी द्वारा कुश्ती को ड्राॅ कर दिया गया और चारों पहलवानों को 12500 रुपये के इनाम दिए गए। रात्रि को मंदिर प्रांगण में सत्संग व जागरण कार्यक्रम भी किया गया। इसमें गायक कलाकारों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। दंगल में रेफरी की भूमिका देशराज नायन व दयाराम नांगल सोढ़ा व सुभाष चौधरी नायन ने निभाई। जबकि परिचय संचालन का काम महेश सोडा ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed