फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Research on adolescent mental health through Gita Yoga to be conducted at HKNV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में गीता योग से किशोर मानसिक स्वास्थ्य पर होगा शोध

Thu, 09 Jul 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Research on adolescent mental health through Gita Yoga to be conducted at HKNV
फोटो संख्या:66- रिसर्च परियोजना स्वीकृत होने के पश्चात कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ डॉ. र - फोटो : File Photo
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के मनोविज्ञान विभाग के सहआचार्य डॉ. रवि प्रताप पांडेय को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से 18 लाख रुपये की रिसर्च परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत श्रीमद्भगवद्गीता में बताए गए योग अभ्यासों का किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. रवि प्रताप पांडेय को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शोध समाज के लिए उपयोगी साबित होगा और किशोरों के बेहतर मानसिक विकास में मदद करेगा।
विज्ञापन

इस परियोजना का शीर्षक रोल ऑफ योगिक प्रैक्टिसिज एंबेडेड इन श्रीमद्भगवदगीता फॉर एंहांसिंग द वैलबिंग ऑफ स्कूल गोइंग एडोल्सेंट्स है। शोध का उद्देश्य यह समझना है कि गीता में बताए गए योग अभ्यास स्कूल जाने वाले किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आत्मविश्वास को किस तरह मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परियोजना जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली के प्रो. शांतेश कुमार सिंह के सहयोग से पूरी की जाएगी। वे इस शोध में सह-अन्वेषक की भूमिका निभाएंगे।

डॉ. रवि प्रताप पांडेय ने आईसीएसएसआर का आभार जताते हुए कहा कि शोध के परिणाम किशोरों के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित बेहतर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तैयार करने में मददगार होंगे। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों के तनाव, भावनात्मक समस्याओं और मानसिक मजबूती से जुड़े प्रयासों को नई दिशा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed