फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Report sought in case of assault between relatives of pregnant woman and hospital staff

Mahendragarh-Narnaul News: सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला के परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच मारपीट मामले में रिपोर्ट मांगी

Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Report sought in case of assault between relatives of pregnant woman and hospital staff
नारनौल। सिविल अस्पताल में पिछले दिनों गर्भवती महिला के परिजनों और स्टाफ के बीच हुई मारपीट के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के जरिये एसपी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट 29 नवंबर से पहले भेजनी होगी। उसके बाद आयोग इस पर सुनवाई करेगा। आयोग ने समाचारों के आधार पर स्वयं संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में इलाज के लिए नांगल चौधरी निवासी कपिल अपनी पत्नी को लेकर आया था। महिला के परिजनों के आरोप थे कि पहले तो गार्ड ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। बाद में जब उसकी पत्नी को दाखिल कर लिया तो स्टाफ ने बदतमीजी की। यही नहीं किसी अन्य मरीज द्वारा उल्टी किए जाने पर स्टाफ ने उन्हें खुद यह साफ करने के लिए कहा। जब उन्होंने मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और महिला के परिजनों और स्टाफ के बीच हाथापाई हो गई थी। महिला के परिजनों के आरोप थे कि स्टाफ ने गर्भवती महिला के पेट पर लात तक मारी है। इसके बाद महिला को जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अस्पताल स्टाफ ने भी महिला और उसके परिजनों सहित एक अन्य महिला मरीज से मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए थे। इस मामले में चार स्टाफ नर्स को अस्पताल में दाखिल भी करना पड़ा था। इस मामले में महिला के परिजनों और स्टाफ की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में अब हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य निदेशक के माध्यम से एसपी नारनौल से रिपोर्ट मांगी है और इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed