फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Renu won in 400 meter race

Mahendragarh-Narnaul News: 400 मीटर दौड़ में रेनू ने मारी बाजी

Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Renu won in 400 meter race
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की 36वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर अतिथि पहुंचे एसडीएम रमित यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह व उप प्राचार्य डॉ. यशपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एसडीएम रमित यादव ने छात्राओं की हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें। प्राचार्य आरपी सिंह ने छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर खेल प्रभारी डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, द्वितीय दिव्या व तृतीय स्थान पर भारती रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम रेनू, द्वितीय दिव्या व तृतीय प्रिया रही।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेपन में प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय नेहा व तृतीय स्थान पर मुस्कान रही। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. ममता व डॉ. पारुल गुप्ता ने किया। प्रतियोगिताएं डॉ. हंसराज व डॉ. मुकेश ने संपन्न कराई। इस दौरान नितिन मूंजाल, नीरज मेहता ने सभी श्रेणियों में विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed