फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   remuar in soshal media

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई : एसपी

Fri, 03 Apr 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
remuar in soshal media
एसपी सुलोचन गजराज ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में गलत जानकारी पोस्ट करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। अगर किसी भी व्यक्ति ने किसी तरह की गलत पोस्ट या फिर अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की सफलता और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सिविल में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अगर किसी दुकानदार ने आटा, चीनी, डाल या अन्य जरूरी किसी भी सामान को तय दामों से अधिक रेट पर बेचने की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए भी पुलिसकर्मी दुकानों पर सादी वर्दी में चेकिंग कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि सुबह व शाम पहले के मुकाबले ओर अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed