फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Remove encroachment campaign launched on the orders of Deputy Commissioner

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त के आदेश पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, तीन स्थानों पर दुकानदारों और टीम के बीच नोकझोंक

Fri, 29 Dec 2023 09:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign launched on the orders of Deputy Commissioner
महेंद्रगढ़। नगरपालिका (नपा) की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन स्थानों पर दुकानदारों व टीम के बीच नोकझोंक हुई। नपा का अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदारों ने टीम आने से पूर्व ही अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान नपा कर्मचारी की ओर से मोबाइल से वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान अतिक्रमण कर रखा गया बैंच, बांस, फ्लैक्स, टाइलें सहित सामान भी जब्त किया गया। नगर पालिका जेई मनोज कुमार ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान नगर पालिका गेट से शुरू किया गया यह अभियान शंकर मार्केट, बालाजी चौक, रेलवे रोड, सब्जी मंडी रोड, परशुराम चौक तक चलाया गया। अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों ने अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया व रेहड़ी चालक अपने रहेड़ी को लेकर इधर-उधर चलते बने। शंकर मार्केट में दो जगहों तथा सदर थाना के पास दुकानदारों व टीम के बीच नोकझोंक की नौबत भी आ गई। स्थिति को भांपते हुए कर्मचारी वहां से आगे निकल लिए।
विज्ञापन

-------------
- पूरे शहर में नहीं पीली पट्टी, दुकानदारों में भी सीमा को लेकर असमंजस:
नपा की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए पीली पट्टी लगाने के लिए बार-बार दावे किए जा रहे हैं। लेकिन पीली पट्टी लगाने की यह योजना कभी धरातल पर उतरी ही नहीं। पट्टी नहीं होने से दुकानदारों में भी सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नपा के अधिकारी जब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हैं तो दुकानदारों व टीम के बीच इसी बात को लेकर अनेक बार नोकझोंक भी हो जाती है। दुकानदारों का कहना है कि पीली पट्टी नहीं होने से उन्हें भी तय सीमा का अंदाजा नहीं है जिसके चलते वह अपना सामान रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
- वर्जनः
उपायुक्त के आदेशानुसार नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाया गया। शुक्रवार को अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब नियमित रूप से अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। दुकानदारों से अपील है कि वह अपने सामान को तय सीमा में ही रखें।
--- मनोज कुमार, जेई, नपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed