{"_id":"672d1f8929d6cc990e0105c4","slug":"relief-no-dengue-patients-found-in-the-district-for-two-days-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117906-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राहत...... जिले में दो दिन से नहीं मिले डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राहत...... जिले में दो दिन से नहीं मिले डेंगू के मरीज
Fri, 08 Nov 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में गत एक माह से डेंगू का प्रकोप बना हुआ है, जिले में अब तक डेंगू के 48 व मलेरिया के 5 मरीज मिल चुके हैं। इस साल अप्रैल माह से लेकर मध्य सितंबर तक जिले में डेंगू के केवल 7 मरीज मिले थे और मलेरिया के केवल 3 मिले थे।
गत डेढ़ माह में करीब 41 डेंगू के मरीज और मलेरिया के 2 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि गत दो दिनों से जिले में कोई डेंगू का मरीज नहीं मिला है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों में हर गांव और मोहल्ले में फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है।
पहले केवल उस जगह पर फॉगिंग का कार्य किया जा रहा था जहां पर डेंगू व मलेरिया के मरीज मिल रहें थे, लेकिन डेंगू के बढ़ते प्रकोप और लोगों की मांग पर अब हर जगह फॉगिंग कर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ द्वारा फॉगिंग का कार्य किया जाता है। वहीं दवा स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाता है।