फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Relief from potholes on Kanina to Baghot road

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना से बाघोत सड़क पर गड्ढों से मिलेगी राहत

Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Relief from potholes on Kanina to Baghot road
फोटो 2कनीना से सिहोर की तरफ जाने वाला टूटा पड़ा मार्ग।संवाद
नारनौल। कनीना से गाहड़ा-सिहोर होते हुए बाघोत को जाने वाली सड़क का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस पर करीब 2.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उम्मीद है कि दस दिन में इस सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा। 14 किलोमीटर लंबा मार्ग काफी समय से जर्जर था जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग के बनने से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। बता दें कि जिले में लगातार टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
इस मार्ग के बनने से आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी। साथ ही कनीना से बाघोत सड़क बनने से वाहन चालकों को दादरी जाने वाले स्टेट हाइवे तक पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी सड़क टूटी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इंसेट
खोड़मा चौक से धरसू तक मार्ग क्षतिग्रस्त

खोड़मा चौक से धरसू तक करीब पांच किलोमीटर लंबे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से होना है लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से कोई सुध नहीं ली गई है। इस मार्ग का राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहन चालक भी प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट
दौंगड़ा अहीर में सामुदायिक केंद्र बनेगा

पंचायती राज विभाग की तरफ से दौंगड़ा अहीर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस पर 11.62 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा केंद्र की चहारदीवारी पर भी 14.42 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है।

इंसेट
खातोली जाट में बनेगा महिला सांस्कृतिक केंद्र

नांगल चौधरी के खातोली जाट में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। इस पर 8.34 लाख खर्च होंगे। इसके लिए भी पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इस केंद्र के बनने से काफी लाभ मिलेगा।



वर्जन
कनीना से गाहड़ा-सिहोर होते हुए बाघोत जाने वाले मार्ग का टेंडर छोड़ा जा चुका है। इसका जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।-जितेंद्र कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed