{"_id":"69b3156f959d06b13d0bb45d","slug":"relief-for-passengers-during-summer-holidays-duration-of-three-pairs-of-special-trains-extended-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137125-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल का रेलवे स्टेशन।
- फोटो : 1
नारनौल। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन आगे भी जारी रखा जाएगा।
रेलवे के अनुसार रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन रेवाड़ी से 1 अप्रैल से 28 जून 2026 तक कुल 35 अतिरिक्त ट्रिप के लिए किया जाएगा। वहीं रींगस से भी 2 अप्रैल से 29 जून 2026 तक 35 ट्रिप चलेंगी।
विज्ञापन
वहीं, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन के संचालन में भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रेवाड़ी से 1 अप्रैल से 29 जून 2026 तक कुल 38 ट्रिप और रींगस से भी इसी अवधि में 38 ट्रिप संचालित होगी।
जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन भी बढ़ाया गया है। यह ट्रेन जयपुर से 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 ट्रिप तथा 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक 92 ट्रिप संचालित होगी। इसी प्रकार भिवानी से भी समान अवधि में 14 ट्रिप और उसके बाद 92 ट्रिप चलेंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।