फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RegRegular water supply expected in a day or two.lar water supply expected in a day or two.

Mahendragarh-Narnaul News: एक-दो दिनों में नियमित जलापूर्ति की उम्मीद

Mon, 01 Jun 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
RegRegular water supply expected in a day or two.lar water supply expected in a day or two.
फोटो नंबर-12रेवाड़ी रोड़ पर गांव नीरपुर में लाइन लीकेज को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। सिंचाई विभाग की ओर से नहर में पानी की मात्रा बढ़ाए जाने के बाद शहर और आसपास के जलघरों में पानी का स्टोरेज शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। इससे पानी की राशनिंग भी जल्द खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

नहर में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण कई क्षेत्रों में लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए नारनौल सर्कल के लिए 1100 क्यूसिक पानी की मांग की गई थी जो इस बार उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

जलघरों और वाटर टैंकों में पानी भरना शुरू कर दिया गया है ताकि सप्लाई व्यवस्था सामान्य हो सके। नसीबपुर जलघर में पानी की आपूर्ति ठीक चल रही है लेकिन रेवाड़ी रोड जलघर की 36 इंची लाइन गांव नीरपुर के पास लीकेज होने से कुछ दिक्कत आई है। इसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही स्टोरेज पूरा होगा, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई नरेश चंदेला ने बताया कि अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और जल्द ही लोगों को पूरी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed