फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Registry office did not open till half past two, anger erupted, sloganeering

दोपहर ढाई बजे तक नहीं खुला रजिस्ट्री कार्यालय तो फूटा गुस्सा, नारेबाजी-प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2020 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Registry office did not open till half past two, anger erupted, sloganeering
बुधवार को रजिस्ट्री कार्यालय के गेट दोपहर ढाई बजे बाद भी बंद रहे तो लोगों का गुस्सा फूट गया। रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के सामने भी अपनी समस्या रखी। बाद में दूसरी चाबी से गेट खुलवाकर दूसरे कर्मचारियों के जरिए रजिस्ट्री कराई गई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ तहसील की रजिस्ट्री के लिए गांव पालड़ी पनिहारा, पाली,जाटवास, दौंगडा, खायरा, बुचावास के लोगों को रजिस्ट्री के लिए अप्वाइंटमेंट मिली हुई थी। करीब 60 से 70 लोग रजिस्ट्री के लिए सुबह दस बजे ही कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। यहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके बाद नायब तहसीलदार के कक्ष में पहुंच तो वहां भी कोई नहीं मिला। बाद में इन लोगों को इंतजार करने के लिए कहा गया। कर्मचारियों ने कहा कि रजिस्ट्री क्लर्क किसी काम से चंडीगढ़ गया है। उसकी जेब में ही कमरे की चाबी चली गई है। ऐसे में इंतजार करना होगा। दोपहर ढाई बजे तक भी गेट नहीं खुला। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटने लगा। लोगों ने एसडीएम कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत रखी। एसडीएम की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम की चेतावनी भी दी। गांव पालडी निवासी राजेंद्र, पाली निवासी सोनू, लावन निवासी बाबूलाल, बुचावास निवासी मनोज, मास्टर भूप सिंह, अशोक कुमार ने बताया कि महिलाएं भी साथ आई हैं। आज व्रत के दिन महिलाएं कई घंटे से बिना पानी पीये इंतजार कर रही हैं। अप्वाइंटमेंट देने से पहले पूरी तैयारी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन

इस बीच उच्च अधिकारियों के पास भी मामला पहुंचा। अधिकारियों ने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा। शाम करीब चार बजे तहसीलदार के रीडर ने दूसरी चाबी से गेट खोला गया। दूसरे कर्मचारी को बुलाकर रजिस्ट्री का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी तो फ्लाइट छूट जाएगी
गांव पालड़ी के निवासी अशोक के दो भांजे पश्चिम बंगाल में रहते हैं। जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए वहां से विशेष तौर पर आए थे। वेस्ट बंगाल से आए मनोज तथा बबलू ने बताया रजिस्ट्री बुधवार को नहीं हो सकी तो उनकी फ्लाइट छूट जाएगी। अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद ही आए थे। अब यहां इस तरह की दिक्कत है।

महेंद्रगढ़ में रजिस्ट्री के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद सभी को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दी जाती है। रोजाना 100 लोगों को बुलाया जा सकता है। यहां रोजाना औसतन 50 से 60 लोग ही रजिस्ट्री कराने आते हैं। 3 नवंबर को भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed