फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Registry, gathering, license and other work halted due to strike

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल से रजिस्ट्री, जमाबंदी, लाइसेंस सहित अन्य काम अटके

Thu, 01 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Registry, gathering, license and other work halted due to strike
फोटो संख्या:62- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां--संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर 17वें दिन भी हड़ताल पर रहे। एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय व अंत्योदय सरल केंद्र में कुर्सियां खाली रहीं। इसके कारण रजिस्ट्री, जमाबंदी, लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य नहीं होने से लोग दिनभर इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

जिला प्रधान प्रवीन सैनी व कार्यकारी प्रधान विकास ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल को बुधवार को 17 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर वीरवार को चंड़ीगढ़ सीएम आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते यह कार्य हुए प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 1590 जमीनों की रजिस्ट्री, 1220 रिहायशी प्रमाण पत्र, 1150 जाति प्रमाण पत्र, 1500 इंतकाल, 1605 जमाबंदी, फर्द, 1201 वाहन रजिस्ट्रेशन, 1300 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों नहीं हो सकें। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। कंप्यूटर हड़ताल पर होने के कारण दसवें दिन जिले में करीब 25.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की फर्द निकलवाने के लिए तहसील कार्यालय में आया था। यहां पर आकर पता चला की कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पडा। जब तक कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं तब तक प्रशासन को किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
-नरेंद्र सैनी
सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए थे। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सका। प्रशासन को किसी दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए।

-महेश शर्मा

फोटो संख्या:62- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां--संवाद

फोटो संख्या:62- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां--संवाद

फोटो संख्या:62- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां--संवाद

फोटो संख्या:62- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल के चलते अंत्योदय सरल केंद्र में खाली कुर्सियां--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed