फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   registration close

45 वर्ष से ऊपर के लोगों का रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए बंद

Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
registration close
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला अस्पताल में भीड़ एकत्रित न हो तथा दूसरा टीके की चल रही कमी को लेकर लिया है।
विज्ञापन

वहीं 18+ से ऊपर के नागरिकों का टीकाकरण सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगी। दूसरे दिन पूरे जिले में 1764 और महेंद्रगढ़ में 173 लोगों ने टीका लगाया है। शेड्यूलिंग 100 की बजाय अब 200 लोगों की हो रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के चलते 45 से ऊपर के उम्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में अब किसी उम्र के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा। 45 प्लस वालों को टीका लगवाने के लिए अब थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा उनको दूसरी डोज भी नहीं लगाई जा रही। जिले में 45 वर्ष से ऊपर लगभग 1.20 लाख लोग पहली तथा 15,238 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते जिले के सभी अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूलिंग करने के लिए घंटों करना पड़ता है इंतजार
वैक्सीन के लिए ऑनलाइन शेड्यूलिंग के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। लोग बार-बार पोर्टल खोलकर देखते रहे। शेड्यूलिंग होने का कोई निर्धारित समय नहीं दिया गया। कभी दिन में तो कभी रात को शेड्यूलिंग हो रही है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। चार तारीख तक के लिए शाम चार बजे ही शेड्यूलिंग हो चुकी है। बहुत से लोगों को शेड्यूलिंग के बारे में पता ही नहीं यह कैसे होती। केवल रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ही वैक्सीन लगवाने आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed