फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Registration begins for admission to graduate and integrated programs

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक और इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू

Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Registration begins for admission to graduate and integrated programs
विज्ञापन


महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2023 के स्नातक कार्यक्रमों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीयईटी के नतीजे घोषित होने के बाद सोमवार से हकेंवि में दाखिले के लिए काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया आगामी 26 जुलाई तक जारी रहेगी। पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके आधार पर दाखिले प्रदान किए जायेंगे। सीयूईटी के नोडल ऑफिसर प्रो. फूल सिंह व डिप्टी नोडल अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि स्नातक कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक व इंटीग्रेटेड कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण 26 जुलाई तक करवाया जा सकता है। इसके पश्चात 28 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी तथा श्रेणीवार मेरिट लिस्ट व पहली काउंसलिंग 31 जुलाई को होगी। दाखिले इच्छुक आवेदक पंजीकरण, सीटों का विवरण, फीस व अन्य दिशा निर्देश आदि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रवेश परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed