{"_id":"64651498e1981dec840b4351","slug":"rbi-will-conduct-all-india-quiz-competition-on-financial-literacy-narnol-news-c-196-1-nnl1001-123-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आरबीआई करवाएगा वित्तीय साक्षरता पर ऑल इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आरबीआई करवाएगा वित्तीय साक्षरता पर ऑल इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
Wed, 17 May 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 17 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर ऑल इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता ब्लॉक/तहसील स्तर से शुरू की जाएगी और संबंधित जिलों, राज्य और जोनल स्तर पर विभिन्न दौरों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होगी।
ब्लॉक/तहसील स्तरीय क्विज निर्धारित स्थान पर अंग्रेजी/हिंदी भाषा में लिखित रूप में आयोजित की जाएगी। 25 मई को खंड स्तरीय प्रतियोगिता होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनके खंड में ब्लॉक/तहसील स्तरीय क्विज का आयोजन 25 मई को विभाग द्वारा निर्धारित किए गए स्थान पर होगा। विभाग द्वारा खंड महेंद्रगढ़ के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली, खंड नारनौल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर, खंड नांगल चौधरी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी, खंड अटेली के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा एवं खंड कनीना के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना का चयन किया गया है। खंड के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्च विद्यालयों से आठवीं, नौवीं या दसवीं कक्षा में पढ़ रहे दो विद्यार्थियों की एक टीम एवं एक अध्यापक/अध्यापिका विद्यालय से अथॉरिटी पत्र लेकर खंड के चयनित विद्यालय में जाएंगे।
ब्लॉक स्तरीय क्विज में दी जाने वाली पुरस्कार राशि
जिला जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त व नोडल ऑफिसर रवींद्र अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक/तहसील स्तरीय क्विज में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक/तहसील से तीन टीमों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के रूप में किया जाएगा तथा विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 2500 रुपये, मेडल एवं विजेता प्रमाण पत्र प्रथम पुरस्कार के रूप में, 2000 रुपये, मेडल एवं विजेता प्रमाण पत्र द्वितीय पुरस्कार के रूप में व 1500 रुपये, मेडल एवं विजेता प्रमाण पत्र तृतीय पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। जिला स्तर की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।