फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ravi prakash got progressive kisan ratna award at state level

Mahendragarh-Narnaul News: रवि प्रकाश को राज्य स्तर पर मिला प्रगतिशील किसान रत्न पुरस्कार

Sun, 12 Mar 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
ravi prakash got progressive kisan ratna award at state level
फोटो संख्या:75-गांव भड़फ के किसान रवि प्रकाश को किसान रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित करते मुख्यामं
इंद्रजीत शर्मा
विज्ञापन

कनीना। तीन दिवसीय हिसार कृषि मेले के अंतिम दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों व वैज्ञानिकों को किसान रत्न पुरस्कार से नवाजा। वहीं प्राकृतिक खेती करने के क्षेत्र में पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर कनीना उपमंडल के गांव भड़फ निवासी रवि प्रकाश रहे। उनको मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये उपस्थिति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रवि प्रकाश पिछले 5 वर्षों से 10 एकड़ में प्राकृतिक व जैविक विधि से खेती कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, मतीरा, खीरा, टमाटर जैविक विधि से तैयार करते हैं वहीं प्राकृतिक विधि से बाजरा व अन्य प्रकार की फसलें लगाते हैं। सर्दी के मौसम में गाजर, मूली, शलजम, आलू, गोभी, मटर, लगाते हैं। इसके साथ ही पीली सरसों, लाल सरसों, काला गेहूं, लाल गेहूं सहित अन्य प्रकार की फसल तैयार करते हैं। किसान ने अनार, मौसमी, अमरूद का बाग लगा रखा है। किसान ने सभी प्रकार के सब्जियों में मल्चिंग ड्रिप सिस्टम का प्रयोग कर रखा है बरसात के मौसम में पानी एकत्रित करने के लिए अलग से एक होद बना रखा है। खेत में ही वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगा रखी है उसके साथ ही एक बायोगैस प्लांट लगाया हुआ है जिसके माध्यम से खाद भी अच्छा तैयार हो जाता है और गैस का प्रयोग भी ले लिया जाता है।
एफपीओ बनाकर 500 किसानों को जोड़ा
किसान रवि प्रकाश ने एफपीओ बनाकर उसमें 500 किसानों को जोड़ रखा है इन सभी किसानों को वह समय-समय पर जैविक प्राकृतिक विधि से खेती तैयार करने की ट्रेनिंग देते हैं। इसके साथ ही हर किसान के साथ लगकर उसकी फसल को बेचने तक की मदद करते हैं। किसान रवि प्रकाश कि एमएससी ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से करने के बाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में 1500000 रुपये का सालाना का पैकेज मिला था। लेकिन पिता का जैविक विधि से खेती करने के जुनून को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि खेती की शिक्षा लेकर किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। जब पहली बार जैविक विधि से सब्जियां लगाई तो उस बार मुनाफा नहीं हुआ। लेकिन जब लगातार जैविक विधि से खेती करने लगे तो धीरे-धीरे किसान जुड़ने लग गए और आज वर्तमान में पूरे हरियाणा से 2000 किसान जुड़े हुए हैं। जिनको ऑनलाइन व ऑफलाइन जैविक विधि से खेती करने की ट्रेनिंग देते हैं। कनीना ब्लॉक से 500 किसान जुड़े हुए हैं जिनको समय-समय पर सरकार की स्कीम के बारे में जानकारी देना वह उनके रजिस्ट्रेशन करने तक की जिम्मेवारी का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------
बनाया हुआ है व्हाट्सएप ग्रुप
किसान रवि प्रकाश ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है जिसके माध्यम से किसानों को जो भी समस्या आती है उनका समाधान किया जाता है। इस ग्रुप में कृषि विभाग के एसडीओ व अन्य उच्च अधिकारी जुड़े हुए हैं जो किसानों को समय-समय पर सभी प्रकार की जानकारियों से अवगत करवाते रहते हैं। इससे सरकार की सभी स्कीमों के बारे में किसानों को तुरंत जानकारी मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरी बनाकर किसानों को दे रहे उच्च किस्म की पौध
किसान रवि प्रकाश ने नर्सरी बना रखी है। जिसमें आसपास क्षेत्र के किसानों को उच्च किस्म पौधे मिल सके। किसानों को यहां से पौधे लगाने से लेकर फसल को बेचने तक की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही बागवानी विभाग से मिलने वाली स्कीमों के बारे में बता जाता है किसानों को बाग लगवाने व उनकी देखरेख करने की पूर्ण जानकारी नर्सरी पर दी जाती है।

----------
वर्तमान समय में किसानों को हाईटेक होने की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने 4 पिलरों पर फोकस कर उन पर नई-नई योजनाएं तैयार कर सब्सिडी के साथ लागू करने पर जोर दे रही है। पहला पिलर उन्नत बीज, दूसरा पिलर लागत कम करना, तीसरा पिलर उत्पाद-भंडारण क्षमता में वृद्धि व चौथा पिलर उत्पाद को उचित रेट पर मार्केट में बेचना है। ये सभी पिलर जैसे ही मजबूत होंगे, तभी किसान की आय भी बढ़ेगी और वह समृद्ध भी होगा। तभी हरियाणा राज्य देश में मॉडल के रूप में उभरेगा। किसान रवि प्रकाश की तरह और किसानों को भी आगे आना चाहिए वएफपीओ बनाकर किसानों को इसके बारे में जानकारी देना चाहिए जिससे अधिक से अधिक किसान इन सभी स्कीमों का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article