Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rashmi and Sakshi fortunes took a turn for the better thanks to their e-waste solution; they secured the first position at the district level.

Mahendragarh-Narnaul News: ई-कचरे के समाधान से चमकी रश्मि-साक्षी की किस्मत, जिला स्तर पर पाया पहला स्थान

Tue, 03 Nov 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Rashmi and Sakshi fortunes took a turn for the better thanks to their e-waste solution; they secured the first position at the district level.
फोटो 19 छात्राओं को सम्मानित करती प्रधानाचार्य। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
नारनौल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नांगल दर्गू की छात्राओं रश्मि और साक्षी ने जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने 32वीं नेशनल चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 178 टीमों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। रश्मि और साक्षी ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाले कचरे के दुष्प्रभाव, उसके सही निस्तारण, पुनः उपयोग और वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण की जानकारी दी। साथ ही ई-कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और उसके समाधान के बारे में बताया।
विज्ञापन

छात्राओं की मेहनत और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर उन्हें प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की चार और सीनियर वर्ग की छह टीमों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने रश्मि और साक्षी को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed