{"_id":"5da60ecf8ebc3e93c6339857","slug":"rape-arrest-accused-jail-teacher-narnol-news-rtk5233295174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक काबू, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक काबू, भेजा जेल
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने नारेेबाजी करते हुए विरोध जताया। स्कूल स्टाफ को अंदर घुसने नहीं दिया। ग्रामीणों ने चपरासी से लेकर मुख्य अध्यापक तक तबादले की मांग की। मौके पर पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त और खंड शिक्षा अधिकारी आरपी कौशिक ने ग्रामीणों की मांग मान ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे स्टाफ का तबादला कर दिया जाएगा। बुधवार से ही नया स्टाफ आएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया।
उपमंडल के गांव राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान अध्यापक सोनू ने 9 अक्तूबर को सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल के कमरे में ही दुष्कर्म कर दिया था। सोमवार को छात्रा ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में अन्य अध्यापक भी शामिल हो सकते हैं। सुबह स्कूल खुलने से पहले ही ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। रोष जताते हुए स्कूल के बाहर बैठ गए। स्कूल स्टाफ के किसी भी सदस्य का अंदर नहीं घुसने दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर अध्यापक वापस चले गए। ग्रामीणों ने बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पूरे स्टाफ का तबादला नहीं हो जाता तब तक स्कूल नहीं खोलने देंगे। चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। एक भी ग्रामीण बूथ पर जाकर वोट नहीं डालेगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त और खंड शिक्षा अधिकारी आरपी कौशिक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरा स्टाफ बदलने दिया जाएगा। बुधवार से दूसरा स्टाफ स्कूल पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
रिकार्ड से की छेड़छाड़, दुष्कर्म के दिन छात्रा को दिखाया अनुपस्थित
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूरा स्कूल स्टाफ इस मामले में संलिप्त है। स्टाफ ने हाजिरी रजिस्टर के साथ छेड़छाड़ की है। जिस दिन छात्रा का दुष्कर्म हुआ उसी दिन हाजिरी रजिस्टर में छात्रा को अनुपस्थित दिखा गया है। छात्रा 9 अक्तूबर को सुबह से ही स्कूल में आई हुई थी। छुट्टी होने के समय घर गई थी। सातवें पीरियड में अध्यापक ने दुष्कर्म किया था। रिकार्ड से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्कूल में पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं तक चार-चार अध्यापकों का स्टाफ है। इनमें मुख्य अध्यापक भी शामिल है। इसके अलावा एक चपरासी है। पूरे स्टाफ को यहां से तबादला कर अलग-अलग जगह भेज दिया जाएगा। बुधवार को स्कूल में पूरा स्टाफ नया आएगा।
- सुनील दत्त, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ,महेंद्रगढ़
आरोपी जेल भेजा, निलंबित भी किया
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी विज्ञान अध्यापक सोनू को मंगलवार को एसडीजेएम हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापक को निलंबित कर दिया है।