फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rao Tularam Chowk-CSD road, which was a dilapidated model road, will be reconstructed at a cost of Rs 1.81 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: मॉडल रोड रही राव तुलाराम चौक-सीएसडी सड़क जर्जर, 1.81 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Thu, 02 Jul 2026 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rao Tularam Chowk-CSD road, which was a dilapidated model road, will be reconstructed at a cost of Rs 1.81 crore.
फोटो संख्या:60-राव तुलाराम चौक से बस स्टैंड तक मार्ग में बने गड्ढे--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में राव तुलाराम चौक से सीएसडी तक की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का अब पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए 1.81 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। इसका काम मानसून खत्म होने के बाद शुरू किया जाएगा। इससे चार वर्ष पहले मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया था जो अब लंबे समय से जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

यह सड़क शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है और रोज हजारों वाहन चालक इसका उपयोग करते हैं। इस रास्ते से स्थानीय निवासी, सेना से जुड़े कर्मचारी, आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग और बाजार आने-जाने वाले लोग गुजरते हैं। साथ ही बस स्टैंड, आईटीआई, विभिन्न सरकारी कार्यालय और संस्थान भी इसी मार्ग पर स्थित हैं।
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पहले इस सड़क को नगर पालिका ने लगभग 55 लाख रुपये की लागत से मॉडल रोड के रूप में विकसित किया था। उस समय सड़क के दोनों ओर टाइलें लगाकर फुटपाथ बनाया गया था और बीच में डिवाइडर के साथ पौधे लगाकर इसे सुंदर बनाने का प्रयास किया गया था लेकिन समय के साथ बढ़ते ट्रैफिक, पानी की निकासी की खराब व्यवस्था और नियमित देखरेख न होने के कारण सड़क की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में स्थिति यह है कि कई जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और रोड़ियां बाहर निकल आई हैं। इससे वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
सामाजिक संगठनों ने भी इस समस्या को कई मंचों पर उठाया है और जनप्रतिनिधियों को सड़क की खराब स्थिति से अवगत कराया गया है। अब मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि यह महत्वपूर्ण मार्ग जल्द ही बेहतर और सुरक्षित यातायात के लिए तैयार हो जाएगा।

------------
वर्जन:
राव तुलाराम चौक से सीएसडी तक के सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मानसून के बाद निर्माण शुरू करने का लक्ष्य है। -अनिल कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60-राव तुलाराम चौक से बस स्टैंड तक मार्ग में बने गड्ढे--संवाद

फोटो संख्या:60-राव तुलाराम चौक से बस स्टैंड तक मार्ग में बने गड्ढे--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed