{"_id":"6ab42de105d84d7a250ea9a0","slug":"rao-narendra-singh-met-kharge-outlined-the-roadmap-for-haryana-congress-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145709-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खरगे से मिले राव नरेंद्र सिंह, बताया हरियाणा कांग्रेस का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खरगे से मिले राव नरेंद्र सिंह, बताया हरियाणा कांग्रेस का रोडमैप
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के मौजूदा राजनीतिक हालात और प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर लंबी बातचीत हुई। आने वाले दिनों की रणनीति पर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए।
राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मुलाकात बहुत सकारात्मक रही। उन्होंने खरगे को पिछले दो महीनों में हरियाणा कांग्रेस की ओर से किए गए संगठनात्मक और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में हुए धरना-प्रदर्शनों का ब्योरा भी दिया।
बैठक में आगामी तीन महीने के लिए बनाए गए रोडमैप पर भी चर्चा हुई। राव नरेंद्र सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की योजना खरगे के सामने रखी। साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति भी साझा की।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले दो महीनों के कामकाज पर संतोष जताया और आगामी रोडमैप की सराहना की। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहने की सलाह दी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि खरगे के मार्गदर्शन से हरियाणा कांग्रेस के प्रयासों को नई गति मिलेगी।