फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rangoli, mehndi and recipe competition organized

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली, मेहंदी व रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 08 Mar 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rangoli, mehndi and recipe competition organized
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वीरवार सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक बच्ची ने जब हरियाणवी गीत पर डांस किया तो वहां पर मौजूद महिलाएं भी साथ में नाचने लगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में उपायुक्त मोनिका गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने म्हारी लाडो म्हारी शान कार्यक्रम के तहत पिछले लगभग एक माह से चलाए गए मेरी प्यारी लाडो अभियान कि 20 टॉप एंट्रीज को सम्मानित किया। इसके अलावा 5 एनजीओ को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही इस अभियान पर तैयार एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। वहीं रंगोली, पोषण मटका, मेहंदी व रेसिपी प्रतियोगिता की विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला की हजारों महिलाओं की भागीदारी रही। जिला वासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में लिंगानुपात सुधार के लिए जिला प्रशासन द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सरकार के साथ-साथ समाज को साथ लेकर म्हारी लाडो म्हारी शान जैसे कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं ताकि बेटियों के प्रति समाज की सोच में बदलाव आए।
विज्ञापन




डीसी ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्हें अगर बराबर मौका दिया जाए तो बेटियां बहुत आगे निकल सकती हैं। उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ की कई बेटियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र, सीएमजीजीए दिवाकर कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, डीआईओ हरीश शर्मा, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, डाॅ. एसपी सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed