फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rang Yatra taken out to revive folk culture

Mahendragarh-Narnaul News: लोक संस्कृति को जीवंत करने के लिए निकाली रंग यात्रा

Wed, 12 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rang Yatra taken out to revive folk culture
फोटो नंबर-20होली पर्व को लेकर शहर में रंग यात्रा निकालते कलाकार। संवाद
नारनौल। दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच इस वर्ष 25वां होली महोत्सव रजत जयंती के रूप में मना रहा है। इसे लेकर मंगलवार को कार्यक्रम के शुभारंभ पर शाम तीन बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से रंग यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रंगयात्रा में घोड़ी नृत्य, डैरू वादन, ढप्प, चंग, मृदंग, मजीरा, झांझ, ढोल के साथ नृत्य धमाल करते हुए रंग बिरंगे पोशाकों, पगड़ी और कमरबंद पहनकर लोक कलाकार होली गीत गाते हुए व नाचते हुए प्राचीन लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। यह रंग यात्रा में लुप्त हो रहे फागण के रंगों व प्रेम, भाईचारा, मनोरंजन व लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए रंगकर्मी शहर की सड़कों से गुजरे। इस रंग यात्रा में इलाके की मंडलियों ने भाग लिया, जिसमें सुप्रसिद्ध रंगकर्मी कुलदीप, भूपसिंह भारती, लखमीचंद, प्रवक्ता धर्मसिंह, मनीष उर्फ मुंशी, रोहताश, रामजीलाल, जय नारायण, बेगराज, बाबुल, अमर सिंह, दूडाराम, घनश्याम, महेंद्र सिंह आदि ने भाग लेकर रंग यात्रा को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed