फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramveer Jat's name also came into discussion

Mahendragarh-Narnaul News: रामवीर जाट भी नाम चर्चा में आया

Sun, 10 Dec 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ramveer Jat's name also came into discussion
महेंद्रगढ़। सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी दिन शाम करीब चार बजे हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। इसमें दौंगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी की पहचान हुई। वहीं शनिवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों का सहयोग करने में शामिल रामवीर जाट भी चर्चाओं में आ गया। उधर, बुधवार को ही सतनाली क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। इसके बाद वीरवार को राजपूत समाज ने सर्व समाज के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ के महाराणा प्रताप चौक पर टायर जलाकर लघु सचिवालय तक रोष-प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को गांव बसई में सर्व समाज की ओर से रोष प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। शनिवार को गांव खेड़ी तलवाना में भी विरोध-प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन


जिले में भी सक्रिय हो चुके हैं गैंगस्टर
पिछले छह दिनों तक चल घटनाक्रम में यह तो खुलासा हो गया है कि अब महेंद्रगढ़ जिला भी गैंगस्टरों से अछूता नहीं रहा है। राजस्थान के बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी व आरोपियों का सहयोगी महेंद्रगढ़ जिले से जुड़े हुए हैं। हालांकि लंबे समय से चल रही इस साजिश का पुलिस के खुफिया विभाग को भी पता नहीं लगा। वहीं 9 नवंबर को गांव खुडाना में हुई पुलिस पर फायरिंग व गोली चलाने की वारदात में शामिल आरोपियों में पहाड़वास निवासी भवानी, कोथल खुर्द निवासी राहुल, रिवासा निवासी कुलदीप राठी व गांव पाथेड़ा निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले में भी सुखदेव हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी नितिन फौजी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस के पास अब सुखदेव हत्याकांड के बाद एक-एक कड़ी जोड़कर गैंगस्टर के लिए सक्रिय रूप से जिला में काम करने वालों का खुलासा करना भी आसान हो गया है।
विज्ञापन

रामवीर जाट की गिरफ्तारी के बाद होते गए सारे खुलासे
शनिवार को सतनाली क्षेत्र के गांव सुरेहती पिलानिया निवासी रामवीर जाट को राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार करते ही हत्याकांड के सारे खुलासे होते गए। कड़ी से कड़ी जोड़कर राजस्थान, दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमें भी आरोपियों तक पहुंच पाईं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रामवीर को गिरफ्तार करते ही पूछताछ शुरू कर दी थी, जिसके बाद खुलासा हुआ कि गांव खुडाना में पुलिस पर फायरिंग व गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के बाद नितिन फौजी ने ही रामवीर को जयपुर भेजकर व्यवस्था करने की बात कही थी। इसके बाद रामवीर ने जयपुर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जुटाई थीं। वहीं डालनवास के अमित से भी पुलिस की ओर से पूछताछ की गई थी, लेकिन यहां से कोई भी खुलासा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed