{"_id":"68e169011a64f4496e0e2c63","slug":"ramlila-of-grain-market-concluded-with-coronation-narnol-news-c-196-1-nnl1003-130602-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजतिलक के साथ अनाज मंडी की रामलीला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजतिलक के साथ अनाज मंडी की रामलीला संपन्न
Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अनाज मंडी की रामलीला में राजतिलक की लीला के दौरान भगवान राम को तिलक करते मुनि
नारनौल। अनाज मंडी स्थित श्रीकृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर रामलीला का मंचन भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गया।
कमेटी प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि आज के तकनीकी युग में भी रामलीला मंचन लोगों को जोड़कर रखता है। उन्हें मोबाइल से बाहर निकालने में सफल होता है। 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने किरदार का जीवंत अभिनय किया। राम की भूमिका अरविंद गर्ग, सीता की विवेक शर्मा, लक्ष्मण की मनोज निर्मल, हनुमान की हार्दिक बंसल, भरत की कनिष्क कोहली व शत्रुघ्न की दीपक कोहली ने निभाई।
डायरेक्टर संजय वर्मा व संजय दुलगच ने कलाकारों को प्रशिक्षण किया था। वहीं मेकअप इंचार्ज दीपक सैन ने सभी पात्रों को जीवंत रूप प्रदान किया। सचिव मनोज निर्मल व प्रधान रवि गर्ग ने सभी पदाधिकारियों, सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। अंत में अतिथियों व सहयोगियों का सम्मान किया गया। प्रभु श्रीराम-सीता की आरती के साथ जय श्रीराम के जयघोष के बीच रामलीला का समापन हुआ।