फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ramkaj... Deepotsav will be grand, 21 women will monitor, 101101 lamps will be lit in Hooda Park.

Mahendragarh-Narnaul News: रामकाज... भव्य होगा दीपोत्सव, 21 महिलाएं करेंगी निगरानी, हुड्डा पार्क में 101101 दीप जगमगाएंगे

Wed, 17 Jan 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ramkaj... Deepotsav will be grand, 21 women will monitor, 101101 lamps will be lit in Hooda Park.
महेंद्रगढ़। आगामी 22 जनवरी को शहर के हुड्डा पार्क में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के लिए रामभक्तों द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। हालांकि इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर शहर की नारीशक्ति ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। हुड्डा पार्क में होने वाले इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की बागडोर महिला शक्ति के हाथ में रहेगी।
विज्ञापन

इसकी सफलता के पिछले एक माह से बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। महिला शक्ति अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के संरक्षण कैलाश पाली ने बताया कि शहर के हुड्डा पार्क में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दौरान 101101 दीप जलाए जाएंगे। साथ ही महिला श्रद्धालुओं के पार्क पहुंचे के लिए शहर में चार स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। पार्क को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। 1800 मोमबत्ती द्वारा 20 खंडों में पांच-पांच हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए 21 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। पार्क के मुख्य द्वार पर श्रीराम मंदिर का भव्य चित्र लगाया जाएगा। रामभक्तों का तिलक के साथ स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
कार्यक्रम को लेकर पिछले एक माह से तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन शहर का ऐतिहासिक आयोजन होगा। दीवान काॅलोनी की महिलाएं डीजे के साथ पीले वस्त्रों में पहुंचेंगी। पांच बजे कालोनी की टोली गाजेबाजे के साथ हुड्डा पार्क के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ममता गुप्ता, दीवान काॅलोनी, महेंद्रगढ़।
आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रत्येक कालोनी एवं वार्ड से महिलाओं को जिम्मेदारी मिली है। शहर के प्रत्येक घर से कार्यक्रम के लिए सहयोग किया गया है। यह आयोजन शहर का ऐतिहासिक आयोजन होगा। महिलाओं को मुख्य भूमिका मिली है।
-पायल गोयल, विष्णु काॅलोनी, रेलवे रोड।
महिलाओं ने झोंकी है पूरी ताकत
यह दिन महेंद्रगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा दिन होगा। पूरे शहर को दीपों से जगमग किया जाएगा। उन्हें भी इस आयोजन में भूमिका मिली है। प्रत्येक खंड में एक महिला जिम्मेदारी निभाएगी तथा 5 हजार दीपों में तेल डालना, दीपों की सजावट, प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी निभाएंगी।

-रीना गुप्ता।
कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर की महिलाओं में उत्साह है। यह आयोजन भव्य होगा क्योंकि पिछले एक माह से इसकी तैयारियां स्वयं महिलाएं कर रही हैं। हुड्डा पार्क में बड़े साइज की एलईडी लगाकर अयोध्या का लाइव प्रसारण दिया जाएगा। मुख्य द्वार पर स्वयं महिलाएं स्वागत करेंगी।
-सुमन गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed