फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ram Bilas Sharma supported Kanwar Singh, said - flag, stick and agenda have not changed for five decades

Mahendragarh-Narnaul News: रामबिलास शर्मा ने कंवर सिंह को दिया समर्थन, बोले- पांच दशक से नहीं बदला झंडा, डंडा व एजेंडा

Fri, 13 Sep 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 13 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ram Bilas Sharma supported Kanwar Singh, said - flag, stick and agenda have not changed for five decades
फोटो संख्या:77- जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं को मनाते समय भावुक होते पूर्व ​शिक्षामंत्
महेंद्रगढ़। हॉट सीट बनी महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र सीट पर आखिर भाजपा ने बुधवार रात अपने पत्ते खोलते हुए कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार दिया है। टिकट कटने के बाद भावुक हुए पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पार्टी प्रत्याशी कंवर सिंह यादव को अपना समर्थन देकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की अटकलों पर विराम लगा दिया। भावुक होते हुए अपने समर्थकों से बोले- पांच दशक से मैंने पार्टी का झंडा, डंडा व एजेंडा नहीं बदला है।
विज्ञापन

वीरवार को जब रामबिलास शर्मा जयराम सदन पहुंचे तो टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टिकट न मिलने का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री पर फोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के रूप में कंवर सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पूर्व शिक्षामंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देते हुए चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं और पार्टी के साथ खड़े हैं। वहीं इससे पूर्व टिकट मिलने से पहले भाजपा की ओर से नामांकन पत्र जमा कराने वाले कैलाशचंद ने भी पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

भावुक हुए रामबिलास समर्थकों से बोले- आप मेरी ताकत हैं, मुझे कमजोर मत करो
महेंद्रगढ़ सीट से पांच बार भाजपा का कमल खिलाने वाले प्रो. रामबिलास शर्मा ने पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार का समर्थन किया है। उन्होंने भावुक होते हुए समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप मेरी ताकत हैं, मुझे कमजोर मत करो। उन्होंने कहा कि वह 55 साल से पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने मंत्री से लेकर संतरी तक रहकर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया है। अंत में उसी झंडे के साथ रहना है। उन्होंने कंवर सिंह यादव को भी बधाई दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार कंवर सिंह यादव कार्यकर्ताओं के साथ लघु सचिवालय में नामांकन करने पहुंचे। हालांकि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक साथ रहे। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के बेटे गौतम शर्मा भी उनके नामांकन में शामिल हुए। कंवर सिंह यादव ने 1:30 बजे अपना नामांकन फॉर्म जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने की नारेबाजी
विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद कंवर सिंह यादव पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को मनाने के लिए उनके सतनाली आवास पर पहुंच गए। इसके शर्मा जयराम सदन महेंद्रगढ़ पहुंचे तो उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।

फोटो संख्या:77- जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं को मनाते समय भावुक होते पूर्व शिक्षामंत्

फोटो संख्या:77- जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं को मनाते समय भावुक होते पूर्व शिक्षामंत्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed