फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ram Bilas Sharma apologized to the Kshatriya community

बीजेपी नेता ने मांगी माफी: क्षत्रिय समाज को लेकर दिया था विवादित बयान, जानें अब क्या बोले पूर्व मंत्री ?

Sat, 31 May 2025 08:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 08:08 PM IST
सार

पूर्व मंत्री  रामबिलास शर्मा ने क्षत्रिय समाज में बढ़ते रोष को लेकर आखिरकार अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। बीजेपी नेता ने हरियाणा के भिवानी में क्षत्रिय समाज को लेकर विवादित बयान दिया था। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Ram Bilas Sharma apologized to the Kshatriya community
रामबिलास शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 25 मई को भिवानी में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने क्षत्रियों को लेकर विवादित बयान दिया था जिसको  लेकर शनिवार को उन्होंने क्षत्रिय समाज से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा अगर  क्षत्रिय समाज को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा याचना करता हूं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु का छठा अवतार माने जाते हैं। उन्होंने अत्याचारियों और राक्षसों का 21 बार विनाश किया था।

विज्ञापन


भिवानी में क्या बोले थे पूर्व मंत्री?

रामबिलास शर्मा ने अपने बयान में कहा था कि भगवान परशुराम ने 21 बार धरती से आतंकवाद खत्म किया था। उनका फरसा परमाणु बम था। जबकि पौराणिक कथाओं में कहा गया है कि भगवान परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था। पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद क्षत्रिय समाज में रोष था। पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा 25 मई को भिवानी में पहुंचे हुए थे। वह रोहतक में आयोजित भगवान परशुराम की जयंती का निमंत्रण देने के लिए भिवानी आए थे। इस दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया था।  
विज्ञापन


इसके अलावा बीते शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बैठक कर दो जून को सर्वसमाज की बैठक बुलाने का निर्णय लिया था। वहीं, शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा "मैं क्षत्रिय समाज का सम्मान करते हैं। अपने को भाग्यशाली मानता हूं कि हर मुसीबत में क्षत्रिय समाज मेरे साथ खड़ा रहा। मैं भी क्षत्रिय समाज के साथ खड़ा रहूंगा फिर भी मेरी वजह से अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो क्षमा याचना करता हूं। क्षत्रिय समाज को ठेस पहुंचाने का मेरे राजनीतिक जीवन में कभी कोई भाव नहीं रहा। क्षत्रिय समाज बहुत बड़ा समाज है। इस समाज का मैं सेवक हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें: ये क्या बोल गए BJP नेता:  क्षत्रियों को लेकर दिया विवादित बयान, भगवान परशुराम के फरसे को बताया परमाणु बम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed