{"_id":"688fb27cb9c77306a9005f17","slug":"rakshabandhan-shops-of-rakhi-sweets-and-gifts-started-getting-decorated-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118982-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन...राखी, मिठाई व गिफ्ट की सजने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन...राखी, मिठाई व गिफ्ट की सजने लगीं दुकानें
Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में सजी दुकानें--संवाद
महेंद्रगढ़। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में राखी, मिठाई व गिफ्ट की दुकानें सजने लगी हैं।
एक तरफ जहां बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीदती हैं। वहीं दूसरी तरफ भाई भी बहनों को कुछ देने के लिए विशेष गिफ्ट की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के 11 हट्टा बाजार, सब्जी मंडी रोड, गांधी मार्केट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड के सामने, आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, मसानी चौक सहित अनेक बाजारों व चौकों पर राखियों की दुकानें सज गई हैं।
दुकानदार विजय कुमार व केशव अग्रवाल ने बताया कि बाजार में इस बार 10 से 150 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। वहीं बच्चों के लिए 20 से 50 रुपये तक की राखी बाजार में इस बार बिक रहीं है। बाजार में 150 से अधिक राखियों की अधिक वेराइटी आ रही है। बहनें मौली धागे से बनी राखियां व सतरंगी मौली धागे की राखियाें की खरीदारी अधिक कर रही हैं।
विज्ञापन
बाजार में इस बार काफी आकर्षक राखियां हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों की छोटा भीम, रंग-बिरंगी लाइटों वाली राखी, मोटू-पतलू, डोरेमोन, मोरपंखी, मोती-रुद्राक्ष, म्यूजिक और टेडी वाली, ब्रैसलेट, लाइट वाली राखियां पहली पसंद बना हुआ है।