{"_id":"6a84c14c8fee4f9b250b6f0c","slug":"rakhi-stalls-have-started-appearing-at-shops-in-preparation-for-raksha-bandhan-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129210-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों पर रक्षाबंधन को लेकर सजने लगे राखी के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों पर रक्षाबंधन को लेकर सजने लगे राखी के स्टॉल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन, रंग और आकार की राखियां मंगवाई हैं। पर्व नजदीक आने के साथ ही राखियों की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल भी बढ़ने लगी है।
दुकानदार पुरुषोत्तम और विनोद कपूर ने बताया कि इस बार बाजार में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। सामान्य राखियों के साथ आकर्षक डिजाइन और सजावटी राखियों की भी मांग है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, मोटू-पतलू, डोरेमोन और अन्य डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। युवाओं और महिलाओं के लिए स्टोन, मोती, रेशम और फैंसी डिजाइन वाली राखियां दुकानों पर सजाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि बाजार में बिकने वाली अधिकांश राखियों की आवक दिल्ली से हो रही है। अलग-अलग डिजाइन और कीमत की राखियां वहां से थोक में मंगवाई जा रही हैं। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दुकानदार पर्याप्त स्टॉक मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ फैंसी और आकर्षक राखियों की भी कई वैरायटी देखने को मिल रही है। कुछ राखियों में रंग-बिरंगे मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि कुछ में चमकदार स्टोन और आकर्षक डिजाइन हैं। बच्चों की कार्टून और खिलौना आधारित राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पर्व नजदीक आने पर ग्राहकों की संख्या और बिक्री बढ़ने की संभावना है।