फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rakhi is a very big bond: Swami Shivanand Maharaj

राखी बहुत बड़ा बंधन है : स्वामी शिवानंद महाराज

Sun, 10 Aug 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rakhi is a very big bond: Swami Shivanand Maharaj
फोटो संख्या:73- गांव धनौंदा में हवन के  दौरान संबोधित करते  स्वामी शिवानंद महाराज--स्रोत-आयोजक - फोटो : bilawar news
कनीना। गांव धनौंदा स्थित कृष्णानंद महाराज के आश्रम रक्षाबंधन मनाया गया। गद्दी पर विराजमान शिवानंद महाराज ने श्रावणी पूर्णिमा पर यज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा राखी का बंधन बहुत बड़ा बंधन है। इसका उदाहरण है एक बार भगवान श्री कृष्ण को कहीं चोट लग गई थी। इससे उनके हाथ में खून बह रहा था तो उस पर द्रौपदी की नजर पड़ी तो उन्होंने बिना देरी की अपने कीमती पहने हुए वस्त्र को फाड़कर उनके हाथ में बांध दिया था जहां से खून निकल रहा था। वहीं भगवान श्री कृष्ण ने उसे राखी का बंधन मान लिया और समय-समय पर हर विपत्ति में उनकी रक्षा की।
जो बहन किसी भाई के हाथ पर राखी रूपी कच्चा धागा बांधती है तो उस भाई द्वारा हमेशा उस बहन की सुख दुख में रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हमें इस महान यज्ञ के कार्यक्रम में अवश्य ही एक बुराई छोड़कर जानी चाहिए ताकि हम समाज के प्रति सजग रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा कृष्णानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल यादव, व्यवस्थापक कैलाश गोयल, उप प्रधान कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय सिंह आर्य, उप कोषाध्यक्ष डॉ. फतेहचंद दायमा, वरिष्ठ सदस्य आनंद सिंगल, मखनलाल आचार्य, अशोक चौहान, नरेंद्र शास्त्री, विनय चौहान, योगेश कुमार, सतीश कुमार, योगेंद्र शर्मा, देव शास्त्री, दीपांशु तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed