फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rakesh, head of Shri Gaud Brahmin Sabha was honored

Mahendragarh-Narnaul News: श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश को किया सम्मानित

Sat, 09 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rakesh, head of Shri Gaud Brahmin Sabha was honored
फोटो नंबर-05गौड़ सभा के तीसरी बार प्रधान बने राकेश मेहता एडवोकेट को सम्मानित करते रोटरी क्लब  - फोटो : संवाद
नारनौल। रोटरी क्लब सिटी ने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के तीसरी बार प्रधान चुने गए राकेश मेहता को सम्मानित किया। समारोह का आयोजन महावीर चौक स्थित रोटरी रसोई पर किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी ने कार्यकारिणी सहित गौड़ ब्राह्मण सभा प्रधान राकेश मेहता, कार्यकारिणी सदस्य अमित पांडे, प्रवीण कौशिक व जयपुर उच्च न्यायालय से आए एडवोकेट रवि शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट सम्मानित किया। गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता ने कहा कि रोटरी क्लब क्षेत्र में लगातार जनहित कार्यों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

शहर में जरूरतमंदों के लिए हर क्षेत्र में क्लब ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। रोटरी प्रधान राजकुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी समाज का अध्यक्ष उसकी धुरी होती है। समाज ने राकेश मेहता को तीसरी बार चुन कर प्रतिनिधित्व सौंपा है। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता व कुशल संचालक राकेश मेहता के नेतृत्व में गौड़ ब्राह्मण सभा अवश्य ही समाज हित में नए आयाम स्थापित करेगी। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, एडवोकेट राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, गोपाल मित्तल, संजय गर्ग, विनोद चौधरी, नरेश गोगिया, नितिन अग्रवाल, पवन गुप्ता व सुनील गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed