फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajvir's temple and two bullets slashed in the spine

राजवीर की कनपटी तथा रीढ की हड्डी में धंसी मिली दो गोलियां

Thu, 05 Nov 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rajvir's temple and two bullets slashed in the spine
गांव नौताना के राजवीर तथा पूर्व सैनिक रामप्रकाश के शव का बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। राजवीर के शरीर में दो गोलियां धंसी मिली।जिसमें एक गोली कनपटी के पास तथा दूसरी गोली रीढ़ की हड्डी में थी। पूर्व सैनिक रामप्रकाश के सिर में गोली धंसी मिली। बुधवार दोपहर बाद गांव में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

गांव नौताना में करवा चौथ के दिन दो चिताएं एक साथ जलीं। शव गांव में पहुंचने पर सन्नाटा पसर गया। दोनों परिवारों ने चिताओं को अग्नि दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजवीर के शरीर में दो गोलियां धंसी मिली। जिसमें एक गोली सिर में कनपटी के पास थी। दूसरी गोली रीढ़ की हड्डी में धंसी थी। बेहद करीब से गोली मारी गई थी। बता दें कि गांव नौताना में मंगलवार की सुबह पूर्व सैनिक रामप्रकाश ने अपने पड़ोसी के युवक राजवीर की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने घर आकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को दोनों परिवारों के बयान नहीं हो सके थे। इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका था। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बुधवार को करवा चौथ व्रत के चलते सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए दुआएं मांग रही थी। दूसरी ओर गांव में दो चिताएं एक साथ जलीं। राजबीर के भाई अरुण की शिकायत पर पूर्व सैनिक एवं मृतक रामप्रकाश के विरुद्ध भादंस की धारा 452/302 और 27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed