{"_id":"680533547abe9b3bca0e5411","slug":"rajveer-of-baghot-performed-brilliantly-in-sea-swimming-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116585-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत के राजवीर ने समुद्री तैराकी में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत के राजवीर ने समुद्री तैराकी में किया शानदार प्रदर्शन
Sun, 20 Apr 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- राजवीर सिंह कोच व स्टाफ के साथ--स्रोत- परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत निवासी दिव्यांग राजवीर सिंह पुत्र जागेराम ने 18 अप्रैल को श्रीलंका के तलाई मन्नार से शुरू होकर भारत के धनुष कोटी में संपन्न हुई साहसिक समुद्री तैराकी में शानदार प्रदर्शन किया।
राजवीर सिंह ने बताया कि यह तैराकी पाक जलसंधि अभियान का हिस्सा है, जिसमें देश के जाने-माने 10 तैराकों ने हिस्सा लिया था। 18 अप्रैल को यह साहसिक समुद्री यात्रा श्रीलंका के तलाई मन्नार से शुरू हुई जो भारत के धनुष कोटी में संपन्न होगी। तैराकों की टीम में उनके अलावा हरियाणा के भिवानी से तैराकी कोच अर्जुन अर्वाडी प्रशांत करमाकर और चरखी दादरी के इशांत भी शामिल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि यह जलयात्रा 32 किलोमीटर लंबी थी लेकिन समुद्र में आई विभिन्न लहरों के उतार चढ़ाव के कारण यह यात्रा 37 किलोमीटर लंबी बन गई थी। इसके बाद भी हरियाणा के तैराकों ने रामसेतु को छूकर भारत के धनुष्कोटी में पहुंच कर विजय प्राप्त की है। क्षेत्र के लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे खिलाड़ियों की हरियाणा सरकार में प्रथम या द्वितीय क्लास अधिकारी पद पर नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
राजवीर सिंह के गुरु अर्जुन अवार्डी प्रशांत करमाकर ने बताया की 18 अप्रैल को देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र श्रीलंका में स्थित रामसेतु को छूकर राजवीर सिंह अपने साथियों के साथ पाक जल डमरू को तैरकर भारत पहुंचेंगे।