फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajiv Gandhi had laid the foundation of modern India: Satyaveer

राजीव गांधी ने रखी थी आधुनिक भारत की बुनियाद : सत्यवीर

Thu, 21 Aug 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi had laid the foundation of modern India: Satyaveer
फोटो नंबर-07नारनौल में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी नेतागण।
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती राजीव चौकी पर बनी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की बुनियाद रखी थी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा सोच रखने वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता कहा जाता है।

नांगल चौधरी से विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि पॉवर आमजन के हाथ में हो। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजवती ने कहा राजीव गांधी ने हमेशा महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। इस मौके पर संदीप राव, राकेश यादव रिटायर्ड जज, सूरज बोहरा, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मंजीत यादव, माया देवी, शशिबाला, पूर्व सरपंच विनोद शर्मा, राकेश यादव, जयपाल यादव, सुरेंद्र पाराशर, मनोज पटीकरा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed