फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rajbala and Manoj top in Rangoli competition

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में राजबाला और मनोज अव्वल

Wed, 28 Aug 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rajbala and Manoj top in Rangoli competition
नांगल चौधरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांटा कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को पोषण जागृति माह के तहत वाल्मीकि धर्मशाला नांगल चौधरी में खंड स्तरीय स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता, रेसिपी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कांता कुमारी ने कहा कि पोषण जागृति माह का उद्देश्य पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ खान-पान की आदत को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गांव मंढाणा से हिताकक्षी, द्वितीय स्थान पर गांव नांगल चौधरी से खुशी व गांव बिगोपुर से कव्या तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में गांव नांगल दर्गू से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला और मनोज प्रथम, गांव सिलारपुर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता व कल्पना द्वितीय तथा खातोली अहीर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू व पूनम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसिपी प्रतियोगिता में नांगल चौधरी से शारदा प्रथम, आकोली से सरला द्वितीय व गांव बखरीजा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनीता यादव, सोनू, रेखा व निशा के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व बालक बच्चों की माताएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed