{"_id":"66a3f56f75883976c9006b24","slug":"raised-voice-for-rights-submitted-23-point-memorandum-of-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114473-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हक के लिए उठाई आवाज, 23 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हक के लिए उठाई आवाज, 23 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
Sat, 27 Jul 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06मांगों को लेकर नारेबाजी करते पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के कर्मचारी।
नारनौल।
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की। इसमें जिले की पांचों ब्रांचो के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सम्मेलन के बाद सभी कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक गए। वहां मुख्यमंत्री के नाम 23 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विशेष रूप से प्रांतीय प्रधान ईश्वर शर्मा ने भाग लिया। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रांतीय प्रधान ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार टस से मस नहीं हुई है।
इस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रांतीय संगठन सचिव सुरेश कुमार, सह सचिव विजय कुमार, जिला सचिव श्रीभगवान शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्योताज, जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव, जिला उप प्रधान दिलीप कुमार, रामचंद्र शर्मा, पीएच ब्रांच नारनौल के सचिव राधेश्याम शर्मा, कैलाश सैनी, पीएच कनीना के कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, पीएच ब्रांच महेंद्रगढ़ के प्रधान भरत सिंह, सचिव अनिल फौजी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सुरेश पाल, नारनौल के प्रधान बाबुलाल, सचिव, सुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सोनी, कर्ण सिंह, कोषाध्यक्ष राजाराम, सचिव , सत्यप्रकाश, कौशल निगम के प्रधान मास्टर शेर सिंह, जयसिंह, राजवीर, योगेन्द्र व सुमेर सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।