{"_id":"6859ab3e8f8ab2b1740cb6c4","slug":"rain-with-strong-winds-in-narnaul-roads-submerged-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126275-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में तेज हवा के साथ हुई बारिश, सड़के हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में तेज हवा के साथ हुई बारिश, सड़के हुईं जलमग्न
Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी/निजामपुर।
सोमवार को नारनौल और आसपास के क्षेत्र में बारिश से आमजन को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली। किसान भी मौसम के बदले रूप से खुश नजर आए। हालांकि जलभराव से लोगों को परेशानी भी हुई।
सुबह से शाम तक मौसम कई रंग नजर आए। सुबह हल्की बारिश हुई थी। दोपहर में उमस व गर्मी ने बेहाल किया। शहर के अलावा नांगल चौधरी, निजामपुर, नारनौल, अटेली शाम करीब पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। महेंद्रगढ़, कनीना और सतनाली में बादल छाए पर बारिश नहीं हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 34.0 व 27.0 और 36.8 व 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी एक दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इस प्रकार बिखराव वाली गर्ज चमक के साथ बारिश बूंदाबांदी प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। इससे भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 25 जून को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की एंट्री की प्रबल संभावना बन रही है।
कहां-कितनी बारिश हुई (एमएम में) :
ब्लॉक बारिश
नारनौल 24.5
निजामपुर 27.6
नांगल चौधरी 11.5
अटेली 35.4