फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain in Narnaul of Haryana, Know Weather of Your City

Haryana: नारनौल में जमकर बरसे बदरा, गली मोहल्लों में हुआ जलभराव, 55 एमएम बारिश दर्ज

Tue, 16 Jul 2024 01:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 01:11 PM IST
सार

नारनौल में साढ़े 8 बजे तक 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 17 से 25 जुलाई तक बारिश की अच्छी संभावना बन रही है। अब तक मानसून में सामान्य से कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
Rain in Narnaul of Haryana, Know Weather of Your City
नारनौल में बारिश से भरा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई। बारिश होने से अनेक मोहल्लों व गलियों में जलभराव के हालात बन गए। वहीं कुछेक स्थानों पर दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है। जिससे पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा ही कुछ दृश्य नारनौल की पार्क गली में दिखाई दिया, जहां बारिश के बाद भी पानी भरा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसकी वजह से दुकानों में कोई ग्राहक सामान लेने नहीं आ रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक नारनौल में 55 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं नांगल चौधरी और निजामपुर में 24 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं अटेली में बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस साल अभी तक मानसून में सक्रियता और तारतम्यता देखने को नहीं मिली है। एक जून से 15 जुलाई तक प्रदेश में केवल मानसून बारिश 80.2 मिलीमीटर दर्ज की गई हैं। जबकि इस दौरान संपूर्ण राज्य में 123.3 मिलीमीटर सामान्य बारिश दर्ज की जाती है। जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम दर्ज की गई हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, नूंह और सिरसा में ही सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई हैं। जबकि 18 जिलों में सामान्य से नीचे बारिश दर्ज की गई हैं।  उन्होंने बताया कि 17 और 22 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होंगे। जिसकी वजह से 17 से 25 जुलाई के मध्य बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed