फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rain in narnaul and mahendragarh, weather cool, farmers rielif

बारिश और ओलावृष्टि से मौसम कूल कूल

Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
rain in narnaul and mahendragarh, weather cool, farmers rielif
बारिश से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 भयंकर गर्मी से क्षेत्र के लोगों को दो दिन से राहत मिली है। बुधवार दिन में जहां बूंदाबांदी हुई, वहीं रात और वीरवार को दिन में जमकर बरसात हुई। तेज अंधड़ के साथ आई बारिश ने जनजीवन पर काफी असर डाला है। शाम करीब चार बजे छाए अंधड़ के कारण एक बार तो अंधेरा छा गया, वहीं कुछ देर बाद तेज गर्जन के साथ बरसात हुई। बरसात के साथ-साथ क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। इस प्रकार तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम कूल कूल हो गया।  
विज्ञापन


क्षेत्र में मंगलवार से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आसमान में हलके बादल छाए हुए थे। गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर को बरसात हुई। इसके बाद बुधवार को तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही शहर का तापमान 34 डिग्री पर आ गया। बुधवार रात को करीब एक बजे शहर और आसपास के क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ बरसात हुई। इसके बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


किसानों के लिए आसमान से बरसा सोना   
दो दिन तक हुई बरसात किसानों के लिए सोना है। इस बरसात के बाद किसान अपने खेतों को अगली फसल के लिए तैयार कर लेंगे। किसान धनीराम, राधेश्याम, जगमाल और विजय सिंह ने बताया कि कहीं अच्छी बरसात हुई तो कहीं कम। जहां अच्छी बरसात हुई है, वहां पर बाजरे की फसल की बिजाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह हुई ओलावृष्टि
बरसात के साथ-साथ दोहान पच्चीसी के कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई है। बरसात और ओलावृष्टि के कारण तापमान में वीरवार को भी गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस प्रकार दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed