{"_id":"64a46cfe859345f65a00ea94","slug":"rain-and-wind-gave-relief-from-the-humid-heat-narnol-news-c-203-1-cdr1002-1238-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश और हवा ने उमस भरी गर्मी से दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश और हवा ने उमस भरी गर्मी से दी राहत
Wed, 05 Jul 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में दोपहर बाद में हुई सात एमएम बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसके बाद फिर उमस भरी गर्मी हो गई। देर शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को फिर से गर्मी से राहत मिली। इस हलकी बारिश से ही शहर के नीचले स्थानों में बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 9 जुलाई तक क्षेत्र में आकाश में बादल छाए रहने और अधिकतर स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पिछले तीन दिनों से शहर में उमस भरी गर्मी हो रही थी। गर्मी के आगे कूलर, पंखे तथा एससी भी फेल नजर आ रहे थे। लोगों के पसीने नहीं सूख रहे थे। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक तेज धूप रहने से गर्मी अधिक पड़ रही थी। लगभग 3 बजे बादल छाए और कुछ मिनटों में ही बारिश शुरू हो गई। लगभग दस मिनटों तक हवा के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश का रूख ढीला पड़ गया। 15 मिनट बाद बारिश रूक गई थी। बारिश से कुछ मिनटों के लिए उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी लेकिन उसके बाद दोबारा उमस हो गई। देर शाम को ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।