फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain accompanied by strong winds, likely today too

Mahendragarh-Narnaul News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, आज भी संभावना

Sat, 04 Apr 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong winds, likely today too
फोटो नंबर- 22नारनौल में देर शाम हुई बूंदाबांदी के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। जिले में शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके वजह से तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही। वहीं शाम को 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। साथ ही नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, अटेली और सतनाली में हल्की बारिश हुई। इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार तक ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 34.4 व 18.4 और 32.1 व 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी मौसम प्रणाली का असर शुक्रवार शाम से और शनिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है।
इस मौसम प्रणाली से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली को प्रभावित करने की संभावना है।

इस मौसम प्रणाली के असर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 7-8-9 अप्रैल के दौरान तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed