फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rain, 9 mm, narnaul, mahendrgarh, haryana

दो घंटे की रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई 55 एमएम बारिश के बाद बुधवार को फिर से दो घंटे तक बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते शहर में कई निचले इलाकों सहित मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। सुबह करीब 10 बजे हुई बारिश के कारण सुबह कार्यालयों में जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वहीं बारिश के कारण मौसम दिनभर खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र में 55 एमएम बारिश हुई थी। इससे तीन-चार दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। नारनौल में बुधवार को नौ एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पूरा दिन मौसम कूल रहा। बुधवार को हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां क्षेत्र का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। वह बुधवार को चार डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था, वह बुधवार को 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed