फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Railways operated trains according to the new time table

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे ने नई समय सारणी के अनुसार किया गाड़ियों का संचालन

Mon, 02 Oct 2023 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Railways operated trains according to the new time table
महेंद्रगढ़। रेलवे द्वारा रविवार से गाड़ियों का संचालन नई समय सारणी के अनुसार कर दिया है। हालांकि नई समय सारणी के अनुसार महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों के समय में महज कुछ ही मिनटों का बदलाव होगा। महेंद्रगढ़ दैनिक रेलयात्री महासंघ की ओर से नई समय सारणी पर रोष जताया गया है। संघ की मांग है कि इन गाड़ियों के संचालन में कम से कम एक घंटे का अंतर रखना चाहिए था। क्योंकि अब इस रूट से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां इलेक्टि्रक हो गई हैं।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को लेकर कई बार रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ रेल मंत्री को समय सारणी में बदलाव के लिए बार-बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। लेकिन नई समय सारणी में कुछ मिनट का बदलाव करके लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। नई समय सारणी के अनुसार उम्मीद थी कि रेलवे एक घंटें के अंतराल पर गाड़ियों का संचालन करेगा लेकिन नई समय सारणी में कोई विशेष बदलाव न करके महज औपचारिकता पूरी की गई है। महेंद्रगढ़ स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने वाली चार गाड़ियों में महज 10 से 15 मिनट का अंतर है। जबकि दिल्ली से महेंद्रगढ़ स्टेशन होते हुए लोहारू की ओर जाने वाली गाड़ियां भी महज दस मिनट के अंतराल पर चलती हैं। इसके कारण आमजन को रेलवे की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही कम अंतराल पर चलने के कारण रेलवे को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह है रेलवे की नई समय सारणी:
अब महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की तरफ जाने वाली गाड़ियों का यह रहेगा समय:
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम महेंद्रगढ़ पहुचने का समय
15623 भगत की कोठी(कामख्या) मंगलवार की रात 1 बजे
12458 बीकानेर-दिल्ली रात्रि 3:09 बजे
14727 श्रीगंगानर-दिल्ली सुबह चार बजे
04352 हिसार-दिल्ली सुबह 8:59
04303 सीकर-रेवाड़ी सुबह 11:11 बजे
12372 बीकानेर-हावड़ा सुबह 11:30 बजे वीरवार
14823 जोधपुर-रेवाड़ी दोपहर 1:10 बजे
22471 बीकानेर-दिल्ली दोपहर 2:30 बजे
04368 हिसार-रेवाड़ी शाम 6:37 बजे
14713 सीकर-दिल्ली शाम 5:51 बजे (बुध-शुक्र)
22422 भगत की कोठी-दिल्ली शाम 7:21 बजे
04790 बीकानेर-रेवाड़ी शाम 8:50 बजे
14701 जयपुर-दिल्ली रात्रि 2:31 बजे
महेंद्रगढ़ से लोहारू की तरफ जाने वाली गाड़ियों की यह रहेगी समय सारणी:
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम महेंद्रगढ़ पहुंचने का समय
04367 रेवाड़ी-हिसार शाम 9:30 बजे
14728 दिल्ली-गंगानगर शाम 9:53 बजे
12457 दिल्ली-बीकानेर रात्रि 1:40 बजे
19702 दिल्ली-जयपुर रात्रि 2:15 बजे
04789 रेवाड़ी-बीकानेर सुबह 5:27 बजे
14714 दिल्ली-सीकर सुबह 8:54 बजे(शुक्र-बुध)
04351 दिल्ली-हिसार सुबह 8:40 बजे
22421 दिल्ली-भगत की कोठी सुबह 9:13 बजे
22472 दिल्ली-बीकानेर सुबह 10:43 बजे
12371 हावड़ा-बीकानेर दोपहर 12:20 (मंगलवार)
15624 कामख्या-भगत की कोठी दोपहर 12:19 बजे(रविवार)
14824 रेवाड़ी-जोधपुर दोपहर 2:05 बजे
04304 रेवाड़ी-सीकर शाम 4:11 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed