फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Railways: Jaipur-Bhiwani and Rewari-Ringas special train service starts from 1

Railways: जयपुर-भिवानी व रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा एक से शुरू, जानिए कहां-कहां होगा ठहराव

Wed, 30 Oct 2024 12:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 12:11 AM IST
सार

त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया गया है।

विज्ञापन
Railways: Jaipur-Bhiwani and Rewari-Ringas special train service starts from 1
train demo, railways, ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन नवंबर में चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा एक से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा एक से 30 नवंबर तक (30 ट्रिप) भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन


रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन
गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 1, 2, 3, 7, 9, 10, 12, 15, 16, 17, 23, 24, 26, 30 को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11:40 बजे रवाना होकर 14:40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 1, 2, 3, 7, 9, 10, 12, 15, 16, 17, 23, 24, 26 व 30 को (14 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठुवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 8 द्वितीय साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed