{"_id":"668302a91ab155b01c0868c4","slug":"railway-underpass-becomes-pond-during-rainy-season-no-solution-for-drainage-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110459-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के मौसम में रेलवे अंडरपास बना तालाब, निकासी का नहीं कोई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के मौसम में रेलवे अंडरपास बना तालाब, निकासी का नहीं कोई समाधान
Tue, 02 Jul 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। मानसून की पहली बारिश में रेलवे अंडर पास से पानी निकासी के दावे हवा-हवाई साबित कर दिए। सतनाली क्षेत्र के नावां में बने अंडर पास से पानी निकासी का कोई समाधान नहीं किया गया।
रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने की वजह से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर रेलवे की लाइनों से निकलना पड़ रहा है। बलराज वालिया, रवि वालिया, संदीप कुमार, अंकित कुमार ने कहा कि बारिश से पूर्व रेलवे के जिम्मेदारों ने अंडरपास से पानी निकास के कोई प्रबंध नहीं किए। अंडरपास के साइफनों की लंबे समय से सफाई नहीं की गई है।
रेल संघर्ष समिति के प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने बताया कि रेलवे के जिम्मेदारों को समय रहते सतनाली क्षेत्र के सभी अंडरपास के ऊपर टीन शेड लगवाना चाहिए। इससे अंडरपास में पानी न भरे और जब तक टीन शेड नहीं बनता है तब तक सभी साइफनों की जिम्मेदारों द्वारा सफाई करवाई जानी चाहिए ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।