{"_id":"65c28fb60a51689e55035378","slug":"railway-team-arrived-to-investigate-the-construction-work-at-the-station-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107244-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्टेशन पर निर्माणकार्य की जांच को रेलवे की टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्टेशन पर निर्माणकार्य की जांच को रेलवे की टीम पहुंची
Wed, 07 Feb 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अमृत भारत योजना के तहत महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में हल्की निर्माण सामग्री के प्रयोग पर रेलवे ने संज्ञान लिया है। मंगलवार को रेलवे की टीम ने पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश देकर वेटिंग हॉल व अन्य निर्माण कार्य को शुरू करा दिया है, जबकि एक ओर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कर जरूरी बदलावों के बाद काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे की ओर से एडीईएन भिवानी दिनेश पुरोहित, एसएससी लव कुमार की टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान टीम के सदस्यों के साथ निगरानी समिति सदस्य सुरेश गोस्वामी भी साथ रहे। टीम के सदस्यों की ओर से निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की गई। एक दीवार में हल्की ईंटों का प्रयोग मिलने पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। वहीं पार्किंग व अन्य भवन में बीम में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की गई। उन्होंने ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए कि निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की रेलवे की ओर से तय लैब में जांच के उपरांत सर्टिफाइड होने पर ही प्रयोग करें। टीम की ओर से पार्किंग व एक तरफ चल रहे कार्याें को रुकवा दिया गया व जल्द ही कुछ बदलाव के बाद पुन: शुरू कराने के निर्देश भी ठेकेदार को दिए गए।
गत रविवार को दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान व भाजपा के पूर्व जिला प्रधान ने रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में हल्की निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए काम को बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
निगरानी कमेटी के मनोनीत सदस्यों की ओर से रेलवे के उच्चाधिकारियों से इस मामले में जांच की मांग की गई थी। मांग पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को रेलवे की टीम ने महेंद्रगढ़ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया है। जहां कुछ खामियां पाई गई हैं, वहां जरूरी बदलाव के बाद काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही ठेकेदार को भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
-अमित मिश्रा, निगरानी कमेटी के मनोनीत सदस्य।