{"_id":"69cd5c7978578816300ffe22","slug":"railway-station-expansion-shortage-of-trains-persists-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137967-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन का विस्तार, ट्रेनों की कमी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन का विस्तार, ट्रेनों की कमी बरकरार
Wed, 01 Apr 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15रेलवे स्टेशन परिसर की दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग। संवाद
नारनौल। स्थानीय रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। कई निर्माण कार्यों से स्टेशन आकर्षक और सुंदर बना है। कुछ कार्य अभी भी प्रगति पर हैं। इन विकास कार्यों से यात्रियों को काफी हद तक सुविधाएं मिलने लगी हैं लेकिन ट्रेनों की कमी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन की छत पर की गई आकर्षक नक्काशी और दीवारों पर बनाई गई रंगीन पेंटिंग यात्रियों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
स्टेशन पर अब दो प्लेटफार्म बनाए जा चुके हैं और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी किया गया है।
पहले जहां स्टेशन के शौचालय गंदगी से पटे रहते थे, वहीं अब प्लेटफार्म नंबर दो पर बने शौचालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था देखने को मिल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिनसे ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी आसानी से मिल रही है।
रेलवे स्टेशन के विस्तार से यात्रियों को सुविधा जरूर मिली है, लेकिन ट्रेनों की संख्या अभी भी जरूरत के अनुसार नहीं बढ़ाई गई है। वर्तमान में चेतक एक्सप्रेस, रुणिचा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस और बांद्रा-दिल्ली एक्सप्रेस सहित कुल 24 ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग लंबे समय से जयपुर और दिल्ली के लिए अधिक ट्रेनों के संचालन तथा हरिद्वार और इंदौर के लिए नई ट्रेनें शुरू करने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने के कारण क्षेत्र में आवागमन के लिए बसें अभी भी प्रमुख साधन बनी हुई हैं।
दैनिक यात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा का कहना है कि स्टेशन पर हुए विकास कार्य सराहनीय हैं, लेकिन यात्रियों की वास्तविक जरूरत को देखते हुए ट्रेनों का संचालन बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है।