फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Raids raided in Rajwas, 7 vehicles engaged in illegal mining seized, accused absconding from the spot

राजावास में मारा छापा, अवैध खनन में लगे 7 वाहन जब्त, आरोपी मौके से फरार

Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Raids raided in Rajwas, 7 vehicles engaged in illegal mining seized, accused absconding from the spot
जिले में अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 20 दिन के अंदर तीन जगह छापेमारी कर 17 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। खनन एवं भूगर्भ विभाग की टीम ने शनिवार रात को गांव राजावास में छापेमारी करते हुुए दो जेसीबी एवं पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त की है। इन सभी वाहनों को सतनाली थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9 बजे खनन एवं भूगर्भ विभाग की साउथ जोन की टीम ने गांव राजावास में पहाड़ी पर छापा मारा। एसईटी के इंस्पेक्टर आनंद सांगवान टीम ने, एएसआई उमेद सिंह, स्पेशल पुलिस फोर्स ,खनन विभाग नारनौल, सतनाली थाना, माधोगढ़ चौकी पुलिस के साथ यह छापा मारा। यहां जेसीबी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके की वीडियोग्राफी भी की। सभी वाहनों के दस्तावेज मांगे। खनन संबंधी रिकॉर्ड मांगा। मौके पर मौजूद लोग ऐसे दस्तावेज, रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके। जिसके बाद अवैध खनन में काम कर रहे वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। खनन के बाद पत्थर, कंकरीट को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर अलग-अलग जगह पहुंचाया जा रहा था। टीम ने मौके से दो जेसीबी मशीन, पांच टैक्ट्रर ट्रॉली जब्त की। छापेमारी के समय अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर आनंद सांगवान ने बताया कि अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। शनिवार रात को गांव राजावास में दो जेसीबी एवं पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया है। उन्होंने कहा अवैध खनन में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

16 सितंबर को उष्मापुर में पकड़े थे 8 वाहन
महेंद्रगढ़। खनन एवं भूगर्भ विभाग की टीम ने 16 सितंबर की सुबह गांव उष्मापुर की पहाड़ियों पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा था। टीम के मौके पर पहुंचते ही अवैध खनन कर रहे लोग मौके से पैदल फरार हो गए। टीम ने मौके से 4 ट्रैक्टर, दो जेसीबी मशीन, दो कंप्रेशर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को पकडे़ दो वाहन
गुरुग्राम से आई एसईटी ने गांव नांगल सिरोही में 25 सितंबर को अवैध माइनिंग किए जाने पर एक जेसीबी और एक डंपर को जब्त किया है। एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि गांव नांगल सिरोही में अवैध रूप से मिट्टी निकाल कर उसको बेचा जा रहा था।दो पिछले दो दिन से उनके पास लगातार ऑनलाइन शिकायतें आ रही थीं।
ऐसे लगेेगा जुर्माना
वाहनों पर उनकी कीमत के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। किस भी वाहन पर तीन लाख से कम का जुर्माना नहीं होगा। अगर वाहन की शोरूम कीमत 25 लाख रुपये है और वह पांच साल से पुराना है, तो उस पर अब चार लाख रुपये जुर्माना लगेगा। यदि वाहन दस साल पुराना है, तो उस पर तीन लाख का जुर्माना लगेगा। एनजीटी के नियमों के अनुसार इस क्षेत्र में 15 साल से पुराना वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इससे पुराना वाहन चलाने वाहन को तुरंत जब्त किया जाता है।

वर्जन
हमारी 25 लोगों की टीम थी। मुुखबिर की सूचना पर छह बजे उष्मापुुर की पहाड़ी पर छापा मारा। जहां हमने 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो जेसीबी, दो कंप्रेशर बरामद किए हैं। इन सभी के मालिकों पर केस दर्ज किया गया है। जुर्माना के बाद इन वाहनों को छोड़ा जाएगा।
-आंनद सांगवान, इंचार्ज, स्पेशल टीम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed