{"_id":"69bc3816d2d9af00d50a66a4","slug":"raid-on-black-marketing-of-domestic-cylinders-eight-cylinders-seized-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124920-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी पर छापा, आठ सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी पर छापा, आठ सिलेंडर जब्त
विज्ञापन
फोटो संख्या:55 कनीना में पुलिस गिरफ्त में गैस सिलिंडर का दुरुपयोग करने के आरोपी। संवाद
कनीना। घरेलू गैस के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने वीरवार को कनीना क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने मौके से आठ अवैध सिलिंडर जब्त किए हैं। इस टीम का नेतृत्व खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ध्यान सिंह, निरीक्षक रमेश व उप निरीक्षक संदीप की देखरेख में किया गया।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि जिला में गैस की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च की शाम तक जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 10513 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध रहा।
उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए वितरण प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है जिसके तहत 5338 नई ऑनलाइन बुकिंग के मुकाबले कुल 5899 सिलेंडरों की सफल डिलीवरी की गई।
विज्ञापन
दिन भर के सुचारू वितरण के बाद जिले में 4614 सिलेंडरों का मजबूत क्लोजिंग बैलेंस बचा है। उन्होंने बताया कि आपूर्ति और मांग के बीच इस बेहतर तालमेल को बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि जिले के किसी भी कोने में गैस की किल्लत न हो।